कोंडागांव, असल बात News 14 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्...
कोंडागांव,
असल बात News
14 अगस्त 2026
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मर्दापाल श्री नरेंद्र पुजारी(रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण मे एवं थाना प्रभारी श्री भुनेश्वर नाग के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 जयंती के उपलक्ष्य पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें स्कूल के छात्र/छात्राओं एवं कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा बढ़ चढकर हिस्सा लिया गया किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बालक फैजू राम शोरी दूसरा स्थान सिया राम शोरी तीसरा स्थान रामाधी नेताम बालिका वर्ग में पहला स्थान सलानी भंडारी दूसरा स्थान यशोदा कोर्राम तीसरा स्थान रेणुका बेलसरिया प्राप्त किए, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच मर्दापाल जयंती कश्यप एवं ग्राम पटेल संतोष ठाकुर, वार्ड पंच प्रकाश ठाकुर कन्या छात्रावास अधीक्षका श्रीमती शेमीन पात्रे ग्राम मर्दापाल कोटवार यशवंत दास मानिकपुरी उपस्थित रहे ।इस दौरान बच्चों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया गया एवं यातायात नियम,बच्चों से संबंधित अपराध, गुड टच, बेड टच, डायल 112 आदि के बारे में बताया गया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में थाना प्रभारी मर्दापाल भुनेश्वर नाग एवं समस्त थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


