कोंडागांव, असल बात News 14 अगस्त 2026 पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डा...
कोंडागांव,
असल बात News
14 अगस्त 2026
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चंद्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कपिल चन्द्रा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अभिनव उपाध्याय (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी श्री अखिलेश धीवर के नेतृत्व में ग्राम कन्हारगांव स्कूल में चलित थाना के तहत जन चौपाल लगाकर छात्र छात्राओं को शिक्षकों की उपस्थिति में नवीन कानून और अपराध की रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान महिला संबंधी अपराध, बाल अपराध एवं लैंगिक अपराध की जानकारी, महिलाओं की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम व नशा से मुक्ति, अभिव्यक्ति ऐप ,गुड टच बैड टच ,नवीन कानून,साइबर अपराध जैसे -अनजान व्यक्ति को ओ.टी.पी. शेयर न करना, अनजान से व्हाटऐप काॅलिंग न करना, करोड़ पति लाॅटरी के झांसा में न आना संबंधी जानकारी दिया गया और कोई ठगी हो जाने पर टोल फ्री नंबर 1930 में काॅल करके सूचना देने, गांव में किसी अनजान व्यक्ति के आने पर थाना में सूचना देना एवं यातायात संबंधी जानकारी दी गई। जिसमें वाहन में रखे जाने वाले दस्तावेजों आरसी बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पोलूशन, परमिट के संबंध में बताया गया और अवैध प्रवासी के संदेह होने पर पुलिस को सूचना देने के संबंध में समझाईश दिया गया। इस दौरान स्कूल छात्र छात्राएं और प्रधान अध्यापक तिलक राम राणा,फागू राम यादव शिक्षक, ऋचा कावड़े शिक्षिका, सरिता कुमेटी शिक्षिका, कृष्ण कुमार मरकाम भृत्य और थाना से थाना प्रभारी अखिलेश धीवर, आरक्षक जयपाल एक्का,वीर सिंह मरापी उपस्थित रहे।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


