Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महतारी वंदन योजना ने बढ़ाई आत्मनिर्भरता, दयाबती ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

कोण्डागांव, असल बात News   31 अगस्त 2026  महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूम...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News 

 31 अगस्त 2026

 महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ग्राम हीरापुर की श्रीमती दयाबती ध्रुव को योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की जरूरतों, खेती-किसानी से जुड़े छोटे-छोटे खर्चों तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में कर रही हैं।


दैयाबत्ती ध्रुव ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से उन्हें अपने परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत हो रही है। पहले जिन खर्चों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, अब उन जरूरतों को वे स्वयं पूरी कर पा रही हैं। योजना की राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बनने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि से परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।


दैयाबत्ती ध्रुव ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व से पहले महिलाओं को आर्थिक परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए आने वाले माह की सहायता राशि भी इसी माह उनके खाते में जमा की गई। समय से पहले राशि मिलने से त्योहार के दौरान आवश्यक खरीदारी और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में उन्हें सुविधा मिली।


उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। दैयाबत्ती ने कहा कि सरकार की यह पहल महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं से महिलाओं को अपने परिवार की जिम्मेदारियों में आर्थिक सहयोग देने का अवसर मिल रहा है और वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हैं।