Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


*महतारी वंदन योजना बनी सावित्री के परिवार का आर्थिक संबल* *राखी से पहले मिली राशि को बताया बहनों के लिए विष्णु भईया का स्नेह भरा उपहार

कोंडागांव,  असल बात News  31 अगस्त 2026  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की...

Also Read


कोंडागांव, 

असल बात News 

31 अगस्त 2026

 राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग कर पा रही हैं।


रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की राशि जारी किए जाने से प्रदेश की महिलाओं में खुशी का माहौल है। ग्राम बड़ेकनेरा की हितग्राही श्रीमती सावित्री करपाल ने भी समय पर राशि मिलने पर खुशी जाहिर की।


श्रीमती सावित्री करपाल ने बताया कि हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके जैसे गरीब परिवारों के लिए काफी मददगार है। उन्होंने कहा कि यह राशि जरूरत के समय इससे परिवार की कई आवश्यकताओं को पूरा करने में बड़ी सहायता मिलती है। कभी इस राशि का उपयोग खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों में किया जाता है, तो कभी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं के लिए आर्थिक सहारा बनी है। इससे उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।


श्रीमती सावित्री करपाल ने महिलाओं के हित में संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के लिए राज्य शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन की यह राशि विष्णु भईया की राज्य की बहनों के लिए स्नेह भरा उपहार है।


शासन की महतारी वंदन योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही हैं और परिवार की आर्थिक मजबूती में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।