Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित, शासकीय सेवाओं की नियुक्ति में मिलेगी प्राथमिकता,भिलाई- दुर्ग का बड़ा प्रदर्शन, यहां के 50 से अधिक खिलाड़ी शामिल

छत्तीसगढ़  . असल बात news.   आज छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ा दिन है. राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की आज घोषणा की गई है.इन उत्कृष्ट खि...

Also Read













छत्तीसगढ़  .

असल बात news.  

आज छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए बड़ा दिन है. राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की आज घोषणा की गई है.इन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासन के प्रावधानों के अनुसार शासकीय सेवाओं की नियुक्तियों में प्राथमिकता दी जाती है. इस सूची में कुल 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें उत्कृष्ट खिलाड़ियों में भिलाई- दुर्ग का बड़ा प्रदर्शन दिख रहा है,परचम लहराता दिख रहा है.यहां के 50 से अधिक खिलाड़ी इसकी सूची में शामिल हैं.

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग शासकीय कर्मचारी कल्याण शाखा के द्वारा यह सूची जारी की गई है और इसका राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है. राज्य के उपमुख्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव को  स्वीकृति देते हुए आज सामान्य प्रशासन विभाग ने 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया है. इन खिलाड़ियों को शासकीय नौकरियों में अवसर मिलेगा.

इस सूची में भिलाई-दुर्ग से जिन खिलाड़ियों का नाम है उसमें वेंकट गौरव प्रसाद, जूही देवांगन,आकर्षि कश्यप (बैडमिंटन) वी.जॉनसन सोलोमन,अनूप चौधरी,अनुराग चौधरी  (फेसिंग),रूपेश दास,बोनिता तालुकदार,राजेश (कराते )संगीता मसीह पैरा एथलेटिक्स,एकता शिरके, महिमा भारद्वाज,मेघा सिंह,रिया वर्मा, निशा नेताम,गुलबसा अली, (बास्केटबॉल )ए.प्रिया राव,एम रमेश एम वेंकट, यासी जोबरन,योगेश राव, कंचन महानंद, कुमारी दिव्या सिन्हा, चित्रा,पी दिनकर,राधेश्याम सिंह, राजेश कुमार, रेवती,रजनी, दुर्गा स्वामी नीरज सेमल्टी, यशोदा साहू, पलाश कुमार  (हैंडबॉल ) अंजलि सोनकर (नेटबाल)इत्यादि शामिल है.