Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत भोरमदेव सावन पदयात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने कलेक्टर ने की अपील

कवर्धा,असल बात कवर्धा, पवित्र श्रावण माह में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव सावन पदयात्रा एवं मेले में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के...

Also Read

कवर्धा,असल बात









कवर्धा, पवित्र श्रावण माह में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध भोरमदेव सावन पदयात्रा एवं मेले में इस वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छ भारत मिशन श्री गोपाल वर्मा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत सभी दुकानदारों, शिविर संचालकों एवं श्रद्धालुओं से यात्रा मार्ग और भोरमदेव धाम को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील की है।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि भोरमदेव धाम प्रदेश की आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसकी स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रावधानों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों एवं मेला क्षेत्रों में कचरा फैलाना प्रतिबंधित है। यात्रा के दौरान प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, इसलिए इस वर्ष पूरी पदयात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए शामिल होना है। 


कलेक्टर श्री वर्मा ने दुकानदारों से कपड़े या जूट के थैले, कुल्हड़ तथा स्टील के बर्तनों का उपयोग करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी अपील करते हुए कहा कि वे घर से कपड़े का थैला, पुनः उपयोग योग्य पानी की बोतल तथा प्रसाद रखने के लिए डिब्बा साथ लेकर आएं। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का कचरा सड़क, जंगल अथवा नदी-नालों में न फेंकें और केवल निर्धारित कचरा पात्रों का ही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद कवर्धा, जनपद पंचायत बोड़ला, वन विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की संयुक्त टीम द्वारा यात्रा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में नियमित निगरानी की जाएगी। 


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सावन पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने से प्लास्टिक कचरे की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के साथ-साथ वन्य जीवों के लिए भी गंभीर खतरा बनता है। जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) श्री संजय सोनी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वच्छाग्रही दलों द्वारा यात्रा मार्ग एवं मेला क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों और श्रद्धालुओं को प्लास्टिक मुक्त यात्रा, कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा।

असल बात,न्यूज