Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नाम पूछकर की गई मजदूरों की हत्या पर सख्त रुख, उपमुख्यमंत्री शर्मा बोले- आतंकियों का अंत तय

  रायपुर . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के दहशतगर्दों ने पहलगाम हमले की तरह नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर गोलियां बरसा दी, जिससे उनकी मौत ह...

Also Read

 रायपुर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के दहशतगर्दों ने पहलगाम हमले की तरह नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों पर गोलियां बरसा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. उपमुख्यंत्री विजय शर्मा ने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि यह बेहद कायराना हरकत है.

छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत की घटना पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह सामने आया है कि आतंकवादी उनके साथ 10 मिनट तक बात करते रहे. इसके बाद अचानक उनपर गोलियां चली दी. यह वही अलगाववादी तत्व हैं, जिन्हें हमारी (भाजपा) सरकार ठिकाने लगाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे लोगों को खोजकर मारा जाएगा, इसमें कोई संशय नहीं है.



छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत 

जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में दो मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया. दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल भूपेंद्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है. जहां उसने भी दम तोड़ दिया.


इस आतंकी संगठन ने ली हमले की जिम्मेदारी

रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी आंतकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है. दोनों की पहले धार्मिक पहचान की गई, फिर हिंदू होने पर गोली मार दी गई. इस घटना ने पहलगाम हमले की याद दिला दी. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसिया के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे. इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है. दहशतगर्दों की तलाशी के लिए सुरक्षाबल का युद्धस्तर पर अभियान जारी है.