Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जर्जर स्कूल व खराब सड़क के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन बोला- जल्द होंगे मरम्मत कार्य

  बलौदा बाजार। भाटापारा विकासखंड के ग्राम धुर्राबांधा में आज ग्रामीणों और स्कूली छात्रों का जमकर हंगामा देखने को मिला। उन्होंने जर्जर स्कूल ...

Also Read

 बलौदा बाजार। भाटापारा विकासखंड के ग्राम धुर्राबांधा में आज ग्रामीणों और स्कूली छात्रों का जमकर हंगामा देखने को मिला। उन्होंने जर्जर स्कूल भवन और खराब सड़क को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। जब तक प्रशासन का आश्वासन नहीं मिल गया, तब तक यह प्रदर्शन चलता रहा।

क्या है ग्रामीणों की मांग ?

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि गांव के पास लगे हुए रियल इस्पात संयंत्र के बड़े गाड़ियों की आवाजाही से सड़क खराब हो रहा है। वहीं सड़क भी अधुरी है। बताया जा रहा है कि एक तरफ प्रायवेट जमीन है, तो दूसरी तरफ शासकीय जमीन है। शासकीय जमीन पर घर बन चुका है, जिसके कारण सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा गांव का स्कूल पूरी तरह जर्जर हो गया है, जिससे बच्चों को पढ़ाई में काफी दिक्कत आ रही है।



मौके पर पहुंचे अधिकारी

प्रदर्शन की खबर लगते ही तहसीलदार यशवंत कुमार, पुलिस प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सहित रियल इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की।

आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

ग्रामीणों की मांग के बाद प्रशासन ने जल्द ही स्कूल भवन बनवाने और रियल इस्पात के द्वारा तत्काल सड़क निर्माण के साथ मरम्मत का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। इधर ग्रामीणों के आक्रोश को देख और प्रशासन से मिले निर्देश के बाद रियल इस्पात संयंत्र के द्वारा तत्काल सड़क का मरम्मत शुरु कर दिया गया है।