Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन की मांग, निरीक्षक और अधिवक्ता पर FIR

  नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।...

Also Read

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सैलरी पैकेज इंश्योरेंस दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।




पढ़िए पूरी खबर

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने सैलरी पैकेज इंश्योरेंस का क्लेम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने और अनुचित कमीशन की मांग करने का गंभीर आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सुरेश चंद यादव और उनके साथ एक अधिवक्ता को भी सह-आरोपी बनाया है।

SP संदीप पटेल ने की पुष्टी

कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। SP संदीप पटेल ने मामले की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है।