छत्तीसगढ़ . असल बात news. छत्तीसगढ़ राज्य में गणमान्य नागरिकों का मोबाइल हैक कर लेने की घटनाएं बढ़ती जा रही है.शातिर हैकर, विधायक,जनप्रति...
छत्तीसगढ़ .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ राज्य में गणमान्य नागरिकों का मोबाइल हैक कर लेने की घटनाएं बढ़ती जा रही है.शातिर हैकर, विधायक,जनप्रतिनिधियों तक को नहीं छोड़ रहे हैं.आज जानकारी आ रही है कि तत्कालीन उत्कृष्ट विधायक देवजी भाई पटेल का मोबाइल हैक कर लिया गया है.हैकर ने उनका मोबाइल हैक कर लेने के बाद उस मोबाइल पर जो नंबर थे उन पर पैसा भेजने के लिए मैसेज करना शुरू कर दिया.
हैकर ने पत्रकार व विधिक सलाहकार अशोक त्रिपाठी को भी व्हाट्सएप मैसेज भेज कर 2 घंटे के लिए ₹52000 देने का आग्रह किया.राशि बड़ी थी तो इतने पैसे का तुरंत भुगतान कर देना तो मुमकिन नहीं था और कुछ डाउट भी हुआ.हैकर के द्वारा भेजे गए संदेश में लिखा गया था कि उनका यूपीआई अभी काम नहीं कर रहा है,इसलिए इस पैसे की जरूरत है.दो घंटे के बाद इसे वापस कर देंगे.
अभी पता चला है कि पूर्व विधायक श्री देव जी भाई पटेल के मोबाइल का वह नंबर हैक कर लिया गया है. पत्रकार अशोक त्रिपाठी ने इस संबंध में उनसे बात करने का प्रयास किया तो उस नंबर को उनके स्टाफ के द्वारा उठाया जाना बताया गया तथा उसने बताया कि यह नंबर हैक क़र लिया गया है और हम लोग अभी पूर्व विधायक जी के साथ साइबर थाने में हैं और रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं.
आप सबके लिए भी,यह सूचना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि पूर्व विधायक जी के मोबाइल नंबर पर आपका भी नंबर होगा तो हैकर आपसे भी इस तरह से पैसे की मांग का msg कर सकता है.तो आप सभी को भी सावधान रहना चाहिए
फिलहाल इस संबंध में पूर्व विधायक जी से अभी बात नहीं हो सकी है.उल्लेखनीय है कि श्री देव जी भाई पटेल राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष भी थे और पूरे प्रदेश में आम लोगों से जुड़े हुए हैं.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


