Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उत्पादक समूहों के सशक्तिकरण के लिए उद्योग सखियों का प्रशिक्षण प्रारंभ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका सुदृढ़ करने और महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

कोण्डागांव,  असल बात News दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित उत्पादक समूह संवर्धन एवं सशक्त...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित उत्पादक समूह संवर्धन एवं सशक्तिकरण अभियान के तहत जिले में उद्योग सखियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 15 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।


कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में जिला मिशन प्रबंधन इकाई, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कोण्डागांव द्वारा यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उत्पादक समूहों के माध्यम से संगठित कर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना, सामूहिक विपणन को प्रोत्साहित करना, मूल्य संवर्धन करना तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।


प्रशिक्षण के दौरान उद्योग सखियों को उत्पादक समूहों के गठन, सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार, तकनीकी एवं प्रबंधन संबंधी विषयों, उद्यम विकास तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से उत्पादक समूहों को जोड़ने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, समूह बैठकें, क्षमता निर्माण गतिविधियां तथा संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष बल दिया जाएगा।


इस अभियान के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संगठनों, सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों तथा संबंधित विभागों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है।


यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।