कोण्डागांव, असल बात News कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन नवीन शासकीय कार्यालय भवनों का ...
कोण्डागांव,
असल बात News
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग अंतर्गत निर्माणाधीन नवीन शासकीय कार्यालय भवनों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोण्डागांव में निर्माणाधीन लघु जल संसाधन सर्वे उपसंभाग कार्यालय भवन तथा जल संसाधन उपसंभाग कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्माण कार्यों में आवश्यक सुधार के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री आर.एल. धीवर, उप अभियंता सुश्री वर्षा जैन एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कलेक्टर ने एनसीसी मैदान के पास शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और बंधापारा स्थित प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बंधापारा स्कूल में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण कर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


