Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वन मंत्री ने मर्दापाल में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन और महतारी सदन का किया लोकार्पण

  कोंडागांव,  असल बात News   26 जुलाई 2025 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शनिवार को जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम म...

Also Read

 






कोंडागांव, 

असल बात News 

26 जुलाई 2025

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शनिवार को जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम मर्दापाल में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन एवं महतारी सदन भवन की सौगात दी। उन्होंने लगभग 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित ग्राम पंचायत भवन तथा लगभग 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया।


इस अवसर पर वन मंत्री ने महतारी सदन में बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों एवं समूह से जुड़ने के बाद हुई आय में वृद्धि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। राज्य शासन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी उद्देश्य से लखपति दीदी तथा ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से फलदार पौधों का रोपण, पशुपालन तथा अन्य आयवर्धक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इन कार्यों को मेहनत के साथ व्यवस्थित ढंग से करने पर बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी सदन महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रमुख केंद्र बनेगा।


कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती कौशल्या कोर्राम, श्रीमती जयमती कश्यप, श्री रामूराम कोर्राम, श्री रामचन्द्र कश्यप, श्री रामकुमार कोर्राम, श्री रमेश सेठिया, श्री आसमन कोर्राम, श्री लक्ष्मीकांत बेलसरिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, तहसीलदार श्री विजय प्रताप सिंह, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक (डीएमएम) श्री विनय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।