Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वन मंत्री ने मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को वितरित की साइकिलें

  कोण्डागांव,  असल बात News  26 जुलाई 2026  वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शनिवार को मर्दापाल क्षेत्र के शासकीय उच्चतर मा...

Also Read

 





कोण्डागांव, 

असल बात News 

26 जुलाई 2026


 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने शनिवार को मर्दापाल क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ानार एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्दापाल में आयोजित निःशुल्क सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के कार्यक्रम में शामिल होकर छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।


ग्राम मड़ानार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ानार, सोनाबाल एवं गोलावंड की छात्राओं को योजना के तहत 57 साइकिलों का वितरण किया। वहीं ग्राम मर्दापाल में मर्दापाल, हसलनार, मटवाल, कांगा, नवागांव एवं खड़पड़ी की 181 छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। इस अवसर पर वन मंत्री ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके अथक संघर्ष के कारण ही देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बस्तर के वीर सेनानियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने देश प्रेम की भावना को बनाए रखने और इस पर गर्व करने की बात कही।


वन मंत्री ने कहा कि बस्तर लंबे समय तक माओवाद से प्रभावित रहा, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज क्षेत्र तेजी से माओवाद के प्रभाव से मुक्त हो रहा है। उन्होंने इस परिवर्तन में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के योगदान की सराहना की।


उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्पपूर्वक अध्ययन कर जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्त करने और समाज व देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती कौशल्या कोर्राम, श्रीमती बलदई नेताम एवं श्रीमती जयमती कश्यप, श्री रामूराम कोर्राम, श्री रामचन्द्र कश्यप, श्री रामकुमार कोर्राम, श्री रमेश सेठिया, श्री आसमन कोर्राम, श्री लक्ष्मीकांत बेलसरिया सहित डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, डीएमसी श्री ईमल बघेल, तहसीलदार श्री विजय प्रताप सिंह, जनपद पंचायत सीईओ श्री उत्तम महोबिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।