कोंडागांव, असल बात News 26 जुलाई 2026 बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन की सरस्वती सायकिल वितरण योजना के तहत क...
कोंडागांव,
असल बात News
26 जुलाई 2026
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन की सरस्वती सायकिल वितरण योजना के तहत कोंडागांव में 59 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरित की गई। यह वितरण कार्यक्रम पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी वार्ड में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने छात्राओं को सायकिल वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिकाओं की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सायकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे वे नियमित रूप से अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगी।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, श्री दीपेश अरोरा, श्री मनोज जैन, श्री मनीष देवांगन, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती सुषमा खोबरागड़े, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित
रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


