Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई वीरा जी के अंगना मे दिव्यांगजन पुनर्वास सेवाओं, शैक्षणिक पाठ्यक्रमों एवं भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता शिविर

भिलाई,असल बात दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण हेतु समग्र क्षेत्रीय केन्द्र (CRC), राजनांदगांव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत...

Also Read

भिलाई,असल बात







दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण हेतु समग्र क्षेत्रीय केन्द्र (CRC), राजनांदगांव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) के अधीन कार्यरत संस्थान द्वारा श्री इन्द्रजीत सिंह, अध्यक्ष, सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई के सहयोग से कोहका, भिलाई में दिव्यांगजन पुनर्वास सेवाओं, प्रारंभिक हस्तक्षेप, शैक्षणिक पाठ्यक्रमों तथा भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में एक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा CRC राजनांदगांव के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आत्मीय स्वागत किया गया। उनके सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ।

जागरूकता सत्र के दौरान CRC राजनांदगांव के अधिकारियों द्वारा केन्द्र में उपलब्ध विभिन्न पुनर्वास सेवाओं जैसे फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, विज़न थेरेपी, स्पीच एवं हियरिंग सेवाएं, विशेष शिक्षा, क्लिनिकल साइकोलॉजी तथा प्रारंभिक हस्तक्षेप (Early Intervention) सहित अन्य बहुविषयक सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों को बच्चों में विकास संबंधी विलंब अथवा दिव्यांगता की शीघ्र पहचान एवं प्रारंभिक हस्तक्षेप के महत्व से अवगत कराया गया तथा बताया गया कि समय रहते निदान एवं उपचार प्रारंभ होने से बच्चों के समुचित विकास एवं बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकती है।

इस अवसर पर केन्द्र द्वारा संचालित डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन (DISLI) तथा डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन – इंटेलेक्चुअल एंड डेवलपमेंटल डिसएबिलिटीज) [D.Ed. (IDD)] पाठ्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को इन पाठ्यक्रमों की पात्रता, स्वरूप तथा वर्तमान समय में पुनर्वास एवं विशेष शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं कैरियर की संभावनाओं के संबंध में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंगों के वितरण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को सलाह दी गई कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज जैसे दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआईडी (UDID) कार्ड, आधार कार्ड, आय प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें, ताकि भविष्य में किसी भी शासकीय योजना का लाभ सहजता से प्राप्त किया जा सके।

इसके उपरांत एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित नागरिकों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का CRC राजनांदगांव के अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से उत्तर दिया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस सत्र को प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराहा गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को CRC राजनांदगांव का पूर्ण परिचय प्रदान किया गया, जिसमें केन्द्र का पता, संपर्क विवरण, उपलब्ध सेवाएं तथा सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से केन्द्र तक पहुंचने की जानकारी भी साझा की गई, जिससे आवश्यकता पड़ने पर आमजन आसानी से केन्द्र की सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

यह जागरूकता शिविर समुदाय में दिव्यांगता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रारंभिक हस्तक्षेप के महत्व को रेखांकित करने, पुनर्वास सेवाओं, शैक्षणिक अवसरों तथा भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में अत्यंत सफल एवं प्रभावी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

कार्यक्रम में CRC राजनांदगांव से उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी

श्री प्रशांत मेश्राम, सहायक प्राध्यापक (क्लिनिकल साइकोलॉजी)

श्री धर्मेन्द्र साहू

श्री भानुप्रताप साहू

श्री आकाश राय

श्री दिलीप वर्मा

कार्यक्रम का समग्र समन्वय श्री नितिन देवांगन, प्रशासनिक अधिकारी, CRC राजनांदगांव द्वारा किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं समन्वय से कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हुआ।

असल बात,न्यूज