Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्व. श्री बीरा सिंह जी की 69वीं जयंती के अवसर पर, सर्व समाज कल्याण समिति, कार्यालय में माताओं एवं बहनों को स्वरोजगार से जोड़ने व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से श्रीमती कुलवंत कौर जी के कर-कमलों द्वारा "बहुउद्देशीय प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार केंद्र" का शुभारंभ किया गया

भिलाई,असल बात मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री बीरा सिंह जी की 69वीं जयंती के पावन अवसर पर, आर्य नगर कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई के...

Also Read

भिलाई,असल बात






मेरे पूज्य पिताजी स्व. श्री बीरा सिंह जी की 69वीं जयंती के पावन अवसर पर, आर्य नगर कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई के कार्यालय में माताओं एवं बहनों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से मेरी पूज्य माताजी श्रीमती कुलवंत कौर जी के कर-कमलों द्वारा "बहुउद्देशीय प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार केंद्र" का शुभारंभ किया गया।


इस केंद्र के माध्यम से माताओं एवं बहनों को सिलाई-कढ़ाई, दोना-पत्तल निर्माण, झाड़ू निर्माण, रुई बाती दीया निर्माण एवं अगरबत्ती निर्माण सहित विभिन्न स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे अपने कौशल को विकसित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।


स्व. श्री बीरा सिंह जी का जीवन सदैव सेवा, समर्पण और समाज कल्याण के मूल्यों से प्रेरित रहा। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए यह पहल समाज के अंतिम व्यक्ति तक आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका के अवसर पहुँचाने का एक विनम्र प्रयास है।

असल बात,न्यूज