Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

कोंडागांव,  असल बात News जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई द्वारा सोमवार को जनपद पंचायत कोंडागांव में पंचायत ...

Also Read



कोंडागांव, 

असल बात News

जिला पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई द्वारा सोमवार को जनपद पंचायत कोंडागांव में पंचायत सचिवों एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रथम किस्त भुगतान से लंबित सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। साथ ही आत्मसमर्पित नक्सल प्रभावित परिवारों हेतु विशेष परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन हितग्राहियों के किस्त भुगतान लंबित हैं, उनके प्रकरणों का त्वरित परीक्षण कर नियमानुसार तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आवास निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके। ग्राम पंचायत सचिवों को नियमित रूप से हितग्राहियों से संपर्क बनाए रखने, निर्माण कार्य की सतत निगरानी करने तथा सभी स्वीकृत आवासों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जनपद पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया, जिला समन्वयक श्री मानव विश्वास, आवास समन्वयक श्री तिलक शंकर सिन्हा सहित जनपद पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।