Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला स्तरीय ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ प्रतियोगिता 24 जुलाई को 15 से 29 वर्ष के युवा MY Bharat Portal पर कर सकते हैं पंजीयन

कोण्डागांव, असल बात News  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भारत शासन के तत्वावधान में जिले में ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम का आय...

Also Read



कोण्डागांव,

असल बात News

 खेल एवं युवा कल्याण विभाग, भारत शासन के तत्वावधान में जिले में ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा MY Bharat Portal पर जाकर ‘Nasha Mukt Yuva’ अभियान के अंतर्गत अपना पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता में लोकगीत, नृत्य/लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, मूक अभिनय, पेंटिंग, वक्तृत्व कला, शॉर्ट फिल्म/रील, स्लोगन लेखन तथा कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी स्थानीय एवं क्षेत्रीय भाषा-बोली में नशा मुक्ति का संदेश, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, युवाओं की भूमिका, साथियों के दबाव से बचाव तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे विषयों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। शॉर्ट फिल्म एवं रील प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को 60 सेकेंड का वीडियो MY Bharat Portal पर अपलोड करना होगा, जबकि स्लोगन लेखन के लिए प्रभावशाली पोस्ट तैयार करनी होगी। कविता लेखन प्रतियोगिता में 3 से 5 मिनट की स्वयं रचित कविता प्रस्तुत करनी होगी, जो युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर सके।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 जुलाई को प्रातः 9 बजे कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रत्येक विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, खेल इंडिया सेंटर, कोण्डागांव से संपर्क कर सकते हैं।