कोंडागांव, असल बात News 21 जुलाई 2026 केन्द्रपोषित योजना नेशनत मिशन ऑन इडिबल आयल - घटक - आयल पॉम तहत 15 अक्टूबर 2026 तक प्लांटेशन ड्राईव क...
कोंडागांव,
असल बात News
21 जुलाई 2026
केन्द्रपोषित योजना नेशनत मिशन ऑन इडिबल आयल - घटक - आयल पॉम तहत 15 अक्टूबर 2026 तक प्लांटेशन ड्राईव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें आयल पॉम पौधा का रोपण इच्छुक कृषकों के प्रक्षेत्रो में किया जाता है। इसी क्रम में ग्राम चिचपोलंग निवासी श्री झोडिया कोर्राम पिता- सुकालू के निजी भूमि में रकबा 2.5 एकड़ में 125 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत उद्यान अद्यीक्षक श्री लोकेश्वर प्रसाद ध्रुव द्वारा कृषकों को आयल पॉम के उन्नत खेती के महत्वपूर्ण बिंदुओं, विपणन व्यवस्था, प्रति एकड़ लाभ के बारे में जानकारी देकर कृषकों को आयल पॉम के खेती से प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमति अनिता कोर्राम के द्वारा कृषकों को अधिक से अधिक आयल पॉम पौधा रोपण कर अधिक से अधिक आय अर्जित करने पर जोर दिया। तत्पश्चात स्थानीय जनपद सदस्य श्रीमति नीलावती नाग द्वारा कृषकों को आयल पॉम पौधा के फायदे और होने वाले लाभ के बारे में बताया और आयल पॉम योजनान्तर्गत लगाने को कहा पॉम पौधा का रोेपण किया कार्यक्रम के अंत में संबंधित कृषक को मुख्य अतिथि द्वारा कार्यआदेश, पत्रक एवं अनुबंधपत्र प्रदाय किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्री विजय सोढ़ी व पंचगण, विभागीय अधिकारी श्रीमति इंद्राणी पेगड, श्री संतुराम नेताम एवं ग्रामीण व कृषक भारी संख्या में उपस्थित रहे।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


