Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासकीय उच्चरत माध्ययिक विद्यालय मालगांव, जिला-कोण्डागांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकरों, कर्तव्यों एवं निःशुल्क विधिक सहायता की दी गई जानकारी।

कोंडागांव,  असल बात News प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी* के मार्गदर्शन ...

Also Read





कोंडागांव, 

असल बात News

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी* के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय की उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिधारक अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध, लोकेश कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, किशोर न्याय, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून, साइबर अपराध से बचाव सोशल मीडिया से सुरक्षित उपयोग तथा नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विद्यार्थियों को बताया गया कि विधिक जागरूकता का उद्देश्य केवल कानूनों की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाकर न्याय तक उसकी सहज पहुँच सुनिश्चित करना भी है। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विधिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों से कानून का सम्मान करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने, बाल विवाह एवं नशे जैसी सामाजिक बुराईयों के विरूद्ध जागरूकता फैलाने तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करने का आहान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। अंत में विद्यालय परिवार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस उपयोगी एवं जनहितकारी कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।