Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिला कोंडागांव में अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए पुलिस का विशेष अभियान जारी

कोण्डागांव,  असल बात News 31 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा अनुविभाग कार्यालय कोंडागांव,...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

31 जुलाई 2026

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा अनुविभाग कार्यालय कोंडागांव, फरसगांव एवं केशकाल के समन्वय में जिलेभर में अवैध प्रवासियों की पतासाजी एवं पहचान के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 18 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।


अभियान के तहत पुलिस द्वारा उन स्थानों की सघन जांच की जा रही है, जहां अवैध रूप से संदिग्ध अवैध प्रवासियों के मिलने की संभावना है। इसके अंतर्गत ढाबों, होटलों, रेस्टोरेंटों, औद्योगिक क्षेत्रों, कबाड़ी व्यवसायियों, गांव एवं शहरों के लेबर सरदारों, लेबर कॉन्ट्रैक्टरों,  का कार्य करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।


इसके अतिरिक्त रात्रि के समय बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरों, टेंट स्थलों तथा रेलवे लाइन के किनारे झोपड़ियों में निवास करने वाले लोगों की भी सघन जांच एवं पहचान की कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस द्वारा जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर संदिग्ध अवैध प्रवासियों का दस्तावेजीकरण किया जाएगा। जो व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से निवास करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।


कोंडागांव पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के निवास करता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।