Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोण्डागांव में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों पर चालानी कार्रवाई

कोण्डागांव,  असल बात News 31 जुलाई 2026  पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पकंज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में यातायात पुलिस कोण्डागांव द्व...

Also Read


कोण्डागांव, 

असल बात News

31 जुलाई 2026

 पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पकंज चन्द्रा (भा.पु.से.) के निर्देशन में यातायात पुलिस कोण्डागांव द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्कूलों एवं मुख्य मार्गों पर वाहन चला रहे नाबालिग छात्र-छात्राओं को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा उनके अभिभावकों को समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री पकंज चन्द्रा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रुपेष कुमार के मार्गदर्शन में जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं के अभिभावकों पर चालानी कार्रवाई की गई।

अभियान के अंतर्गत मोटर सायकिल अथवा स्कूटी से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी गई।

अभियान के दौरान 15 प्रकरणों में 10,500 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

यातायात पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।