छत्तीसगढ़ . असल बात news. पद्मश्री,पद्म विभूषण से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीयख्याति प्राप्त लोक गायिका श्रीमती तीजन बाई का निधन हो जाने की खबर...
छत्तीसगढ़ .
असल बात news.
पद्मश्री,पद्म विभूषण से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीयख्याति प्राप्त लोक गायिका श्रीमती तीजन बाई का निधन हो जाने की खबर आ रही है.जानकारी के अनुसार वे पिछले कई दिनों से एम्स रायपुर में उपचारार्ध भर्ती थी जहां उन्होंने कल रात को अंतिम सांस ली. प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय सहित प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियो और गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकार सूतत्रो ने बताया है कि पूरे भारत व विदेशो मे अपना नाम का परचम लहराने वाली पंडवानी गायिका तीजन बाई आज हॉस्पिटल एम्स मे रात्रि 3 बज के 15 मिनट मे अंतिम सांस ली. समाचार लिखे जाने तक उनका पार्थिव शरीर अभी उनके निवास गनियारी लाया नहीं गया है.
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला और आजीवन साधना से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और दुनिया में गौरवान्वित किया। लोककला के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा, "पद्म विभूषण और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. तीजन बाई का निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पूरे देश और विश्व में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


