कोंडागांव, असल बात News 15 जुलाई 2026 आरोपी :-01. मोहम्मद रेहान पिता मोहम्मद सकुर उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा कोंडागांव 02. अभिषेक यादव प...
कोंडागांव,
असल बात News
15 जुलाई 2026
आरोपी :-01. मोहम्मद रेहान पिता मोहम्मद सकुर उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारपारा कोंडागांव
02. अभिषेक यादव पिता रमेश यादव उम्र 18 वर्ष बाजारपारा कोण्डागांव
03. आयुष भण्डारी पिता रामलाल उम्र 20 वर्ष निवासी बाजारपारा कोण्डागांव थाना जिला कोण्डागांव।
04. टिकम सोनी पिता कांता सोनी उम्र 18 वर्ष निवासी डोंगरीपारा कोण्डागांव थाना जिला कोण्डागांव ।
मामले का संक्षिप्त विवरण। इस प्रकार है कि दिनांक 12.07.2026 को प्रार्थी संजु कोर्राम पिता स्व. बोटी राम कोर्राम उम्र 32 वर्ष निवासी शीतला पारा विकास नगर कोण्डागांव जिला कोण्डागांव ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पुरानी बात को लेकर रेहान खान, टीकम सोनी, अभिषेक यादव एवं आयुष भण्डारी के द्वारा धान मंडी शिव मंदिर के पास लडाई झगडा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके छोटे भाई शक्ति कोर्राम पिता स्व. बोटीराम कोर्राम निवासी शीतलापारा कोण्डागांव के बांये पेट में, पीछे कमर के नीचे, दाहिने जंघा के पीछे में जान से मारने की नीयत से चाकू मारकर बेहोशी के हालत में छोडकर भाग गये है, कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 109 (1) 296, 3(5) बीएनएस कायम कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु० से०) से निर्देश प्राप्त हुआ कि प्रकरण के फरार आरोपियो की शीघ्र से शीघ्र पकड कर वैधानिक कार्यवाही की जावे, जिस पर श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोंडागांव श्री रूपेश कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की टीम गठित किया गया है।
सभी आरोपीगण घटना कारित कर फरार हो गए थे, जिन्हे पुलिस टीम के द्वारा लगातार पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि सभी आरोपीगण बाजार पारा कोण्डागाँव मे है और फरार होने की फिराक में है, जिस पर तत्काल पुलिस की टीम के द्वारा घेराबन्दी कर आरोपीगण 1. मोहम्मद रेहान 02. अभिषेक यादव 03. आयुष भण्डारी 04. टिकम सोनी को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, जिसमें सभी ने पुरानी रंजिश को लेकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किये। आरोपियों को दिनांक 13. 07.2026 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी टिकम सोनी के द्वारा घटना में प्रयुक्त चाकू को प्रस्तुत करने पर विधिवत जप्त किया गया, आरोपीगण के खिलाफ सम्पूर्ण कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से जेल दाखिल किया गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. अखिलेश धीवर, प्र०आर० नरेन्द्र देहारी, सायबर सेल से आरक्षक संतोष कोड़ोपी का विशेष योगदान रहा है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


