Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 20 लाख से अधिक का गांजा जब्त, नाकाबंदी के दौरान आरोपी फरार

  राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टीम...

Also Read

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम को नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 41 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत 20 लाख 59 हजार रुपये आंकी गई है।



पढ़िए पूरी खबर

दरअसल, एनसीबी रायपुर से पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा लेकर एक टाटा योद्धा पिकअप वाहन आगरा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और NCB की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा चौक के पास नाकेबंदी और घेराबंदी की।



अंधेरे का फायदा उठाकर भागा आरोपी

नाकाबंदी देखकर संदिग्ध पिकअप वाहन चालक ने गाड़ी को लगभग 300 मीटर पहले ही रोक दिया। इसके बाद वाहन में सवार दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पिकअप वाहन से 41.195 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 20,59,750 रुपये है।


फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इसके अलावा पिकअप वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। कुल जब्त सामान की कीमत 28 लाख 65 हजार 750 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने NDPS Act की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।