Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण के तीनों आरोपी अब पुलिस गिरफ्त में

भिलाई. असल बात news.  भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को...

Also Read

भिलाई.

असल बात news. 

भिलाई इस्पात संयंत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी करने वाले प्रकरण के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार क़र लिया गया है। पूर्व में मुख्य आरोपी से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर तार, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,26,000 है, जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.05.2026 को प्रातः लगभग 09:56 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के प्लेट मिल-03 के पीछे से कुछ व्यक्तियों द्वारा संयंत्र परिसर में अवैध रूप से प्रवेश कर 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया, जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया।

रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी नेमचंद यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर कीमत लगभग ₹1,26,000 जप्त किया गया तथा उसे दिनांक 24.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

प्रकरण के शेष फरार आरोपी आकाश कुहीकर एवं प्रीतम कुमार उर्फ पंचू निषाद की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 27.07.2026 को दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने मुख्य आरोपी के साथ मिलकर भिलाई इस्पात संयंत्र में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

जप्त सामग्री :

1. 210 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर।

2. अनुमानित कीमत – ₹1,26,000।

उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की  भूमिका रही।