Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


"ठोस अपशिष्ट नियम 2026 की जमीनी हक़ीक़त देखने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ,सहसपुर लोहारा के गोबर गैस प्लांटों का किया औचक निरीक्षण

कवर्धा,असल बात ग्रामीणों से चर्चा कर गांव को स्वच्छ बनाने की गई अपील कवर्धा, । उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा लक्षित स्वच्छ कबीरधाम क...

Also Read

कवर्धा,असल बात






ग्रामीणों से चर्चा कर गांव को स्वच्छ बनाने की गई अपील

कवर्धा, । उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा लक्षित स्वच्छ कबीरधाम के अभियान को समय पर पूरा करने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने जनपद पंचायत स.लोहारा के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। इस दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखी और ग्राम पंचायतों में स्थापित गोबर गैस प्लांटों का निरीक्षण कर 'वेस्ट टू एनर्जी' मॉडल की विस्तार से समीक्षा की। अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित मैदानी कर्मचारियों को सीईओ ने कहा कि गोबर गैस प्लांट प्राकृतिक ऊर्जा के क्षेत्र में गेमचेंजर होगा, जिससे गांव को सस्ते ऊर्जा की उपलब्धता होगी। ग्राम पंचायत बिरेंद्रनगर, कुटकीपारा  में चल रहे कचरा कलेक्शन, प्लास्टिक यूनिट केंद्र फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सामुदायिक गोबर गैस प्लांटों का निरीक्षण किया। गीले तथा सूखे कचरा कलेक्शन का कार्य ग्रामों में अच्छे से होना पाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि घर-घर जाकर स्वच्छता दीदियों द्वारा कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। इसी तरह गोबर गैस प्लांट को सुचारू रूप से चलाने हेतु प्लांट में लगातार गोबर की व्यवस्था करनें की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन एवं हितग्राही को दिया गया, जिससे गैस उत्पादन सफलतापूर्वक किया जा सकता है। वैकल्पिक ऊर्जा का उपयोग कर गोबर गैस से मिड-डे-मील और आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में खाना बनाने की बात कही गई तथा इसके लिए जरूरी पाइप लाइन का विस्तार करने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए गए। प्लांट में बची स्लरी का उपयोग जैविक खाद के रूप में करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान पाया कि जनपद लोहारा के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता हेतु नारा लेखन और वॉल पेंटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। दीवारों पर "मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी" और चार डिब्बों के चित्र ग्रामीणों को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, विभागीय अमला की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने चार डिब्बा व्यवस्था को भी देखा।स्वच्छता दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्य पर संतोष जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि 15 जुलाई 2026 से शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध ग्राम पंचायत को समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक घरों से यूजर चार्ज देने हेतु ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 10 जुलाई तक सभी 60 पंचायतों में स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर कचरा पृथक्करण का सत्यापन का कार्य पूरा करें और15 जुलाई से कचरा बाहर फेंकने एवं जलाने वालों के लिए ग्राम पंचायत (ग्राम जल एवं स्वच्छ्ता समिति) के माध्यम से जुर्माना वसूली की कार्यवाही हो। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्राम पंचायत सचिवों, सरपंचों, ग्रामवासियों और स्वच्छता दीदियों से अपील की गई की स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं और अपने ग्रामों को स्वच्छ रखें।

असल बात,न्यूज