Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारी बारिश का प्रभाव, जी रोड पर चंदनडीह के समीप भारी जलभराव, आवागमन प्रभावित,सिरसा गेट मार्ग भी बंद, जल भराव के कारण वाहन चल रहे हैं धीमी गति से,दुर्ग पुलिस ने यात्रियों से ताजा स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की

रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव से यातायात प्रभावित, सिरसा गेट मार्ग भी बंद ▪️रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवर...

Also Read

रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव से यातायात प्रभावित, सिरसा गेट मार्ग भी बंद

▪️रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित है तथा वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है


 रायपुर,दुर्ग  .

असल बात news.  

राज्य में पिछले दो दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही है बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न भी हो गए हैं वहीं यातायात पर भी इसका असर पड़ रहा है.रायपुर दुर्ग के बीच नेशनल हाईवे मार्ग पर चंदनडीह के समीप भारी जल भराव हो गया है जहां यातायात प्रभावित हो रहा है. इस स्थिति के चलते वहां आवागमन की गति धीमी हो गई है और जाम लग रहा है. दूसरी तरफ निर्माण के चलते भिलाई 3 का सिरसा गेट भी बंद है. दुर्ग भिलाई यात्रा पुलिस ने इस स्थिति को देखते हुए यात्रियों से परेशानियों से बचने सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है. यह भी कहा गया है कि दुर्ग से रायपुर की ओर जाने सुविधा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चले.

भारी बारिश के बीच रायपुर के टाटीबंध, चंदनीडीह, और कबीर मार्ग क्षेत्र पर कल दोपहर से जाम लगना शुरू हो गया. ताजा प्राप्त की जानकारी के अनुसार रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे स्थित कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हुआ है। लगातार जलभराव के कारण वाहनों की गति धीमी है, जिससे आवागमन में विलंब हो रहा है। वहीं निर्माण कार्य के कारण सिरसा गेट मार्ग भी वर्तमान में बंद है, इसलिए इस मार्ग का उपयोग किसी भी स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के रूप में नहीं किया जा सकता।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार डायवर्सन व्यवस्था लागू की गई है।

वैकल्पिक मार्ग 

*1. राजनांदगांव की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन*:

*अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर

2. *बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहन

*अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर

*3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन*:

*अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर

*4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन 

*उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पूर्व पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। निर्माण कार्य के कारण बंद सिरसा गेट मार्ग का उपयोग करने का प्रयास न करें। यातायात पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों एवं डायवर्सन व्यवस्था का पालन कर सुरक्षित एवं सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।