Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अस्पताल में हंगामे और अभद्रता का मामला, BMO ने दर्ज कराई शिकायत; तीन भाइयों समेत कई लोगों पर केस

  लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी स्थित 50 बिस्तर वाले शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और शासकीय क...

Also Read

 लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी स्थित 50 बिस्तर वाले शासकीय अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. गजेन्द्र सिंह दाऊ की लिखित शिकायत पर लोरमी थाना पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, अजय टंडन, दुर्गेश टंडन और आकाश टंडन नामक तीन भाइयों पर अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि मुख्य आरोपी अजय टंडन, जो स्वयं को निजी एम्बुलेंस चालक बताता है, लंबे समय से अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को कथित रूप से निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए प्रेरित करता था।

निजी अस्पताल भेजने के लिए मरीजों को कथित रूप से करता था प्रभावित

शिकायत के मुताबिक, आरोपी मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर तथा डराकर सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज कराने का प्रयास करता था और उन्हें निजी चिकित्सालयों में ले जाता था। आरोप है कि इसके एवज में उसे कमीशन प्राप्त होता था।

सुरक्षाकर्मी से विवाद, डॉक्टरों के सामने गाली-गलौज का आरोप

एफआईआर के अनुसार, हाल ही में अजय टंडन निजी एम्बुलेंस लेकर अस्पताल परिसर में प्रवेश कर गया। जब सुरक्षाकर्मी रामनिवास राजपूत ने उसे नियमों का हवाला देते हुए रोका, तो आरोपी कथित रूप से आक्रोशित हो गया और अस्पताल स्टाफ के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं। घटना का वीडियो बनाए जाने पर आरोपियों ने अस्पताल कर्मियों को कथित रूप से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी, जिससे अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

महिला स्टाफ के कमरों में बिना अनुमति प्रवेश का भी आरोप

बीएमओ डॉ. गजेन्द्र सिंह दाऊ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि संबंधित लोग पूर्व में भी कई बार अस्पताल परिसर में अनुचित गतिविधियों में शामिल रहे हैं। शिकायत के अनुसार, आरोपियों पर रात के समय महिला स्टाफ नर्सों के आवासीय कमरों में बिना अनुमति प्रवेश करने तथा शासकीय संपत्ति एवं दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए गए हैं।


डॉक्टरों और कर्मचारियों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में नाराजगी है। मेडिकल स्टाफ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं लोरमी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।