Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश

कोण्डागांव,  असल बात News 22 जून 2026  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आय...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

22 जून 2026

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बम्हनी में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्रीमती लता ठाकुर के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस दौरान योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी भी दी गई।


आयुष्मान आरोग्य मंदिर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुसूदन भारती ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला है। योग न केवल शरीर को निरोग रखने में सहायक है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कविता पोयम, उपसरपंच श्री संतोष कोरम, सचिव श्री गजेंद्र पोयम, वरिष्ठ नागरिक श्री हीरा सिंह ठाकुर एवं श्री सोहन सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन अपनाने का संकल्प लिया।