कोंडागांव, असल बात News अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं सुरक्षा क...
कोंडागांव,
असल बात News
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त थाना, चौकी एवं सुरक्षा कैम्पों में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों तथा आम नागरिकों सहित लगभग 700 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
इस अवसर पर समाज की मुख्यधारा में जुड़ चुके पुनर्वासित नक्सलियों ने भी योग कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वास्थ्य, शांति एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति सामाजिक समरसता एवं पुनर्वास प्रयासों की सफलता का प्रतीक रही।
योग कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर, शांत मन एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कोण्डागांव पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता एवं सामाजिक समरसता का सकारात्मक संदेश दिया।

.jpeg)


"
"
" alt="" />
" alt="" />


