Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

भिलाई . असल बात news.   विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई में ग्रीन ऑडिट कमिटी, वनस्पति शास्त्...

Also Read




भिलाई .

असल बात news.  

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई में ग्रीन ऑडिट कमिटी, वनस्पति शास्त्र विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम प्रभारी डॉ नीना बागची विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की विश्व पर्यावरण दिवस का इस वर्ष का थीम है कि ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ थीम के अनुरूप हमें अपनी पृथ्वी अपने पर्यावरण को संरक्षित करना होगा छतो पर सौर पैनल, क्षितिज पर पवन टरबाइन, जंगलो को पुनः लगाने के अलावा हमें छोटे छोटे प्रयास करने होंगे जिससे हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा पर्यावरण दे सके।

श्री शंकराचार्य शैक्षिण परिसर हुडको के निदेशक डॉ दीपक शर्मा एवं डॉ मोनिका शर्मा ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा आयोजित छोटे छोटे कार्यक्रम प्रशंसनीय एवं सराहनीय है ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते है तथा आसपास के लोगो को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते है जैसे पोलीथिन का कम प्रयोग, उपयोग के पश्चात् नल को बंद करना और पानी बचाना, आने जाने हेतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करना आदि।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा की प्रकृति द्वारा दिए जा रहे गंभीर संकेत हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कार्य करने के लिए संकेत दे रहा है ‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए’ विषय इस बात पर बल देती है की प्रकृति वैकल्पित नहीं है जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत महत्त्वपूर्ण है अतः हम सभी पर्यवरण संरक्षण का संकल्प ले और आने वाली पीढियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य का निर्माण करे । 

इस अवसर विद्यार्थियों ने "बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट" गतिविधि के अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक सामग्री तैयार की। प्लास्टिक की बेकार बोतलों का पुनः उपयोग कर सुंदर प्लांटर बनाए गए तथा पक्षियों के लिए जलपात्र तैयार किए गए, जिससे जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ।

विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता विषय पर आकर्षक पोस्टर भी तैयार किए। पोस्टरों के माध्यम से वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छ पर्यावरण तथा जैव विविधता संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों की व्याख्या करते हुए पर्यावरण को बचाने के विभिन्न उपायों पर सार्थक चर्चा की। 

कार्यक्रम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, पर्यावरणीय चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बल मिला। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में आस्था वर्मा, अपेक्षा राजपूत, चंचल साहू, फरहाद कामरान खान, पंकज सोनकर, योगिता बीए सेकंड सेमेस्टर, जूडिथ बीएससी चतुर्थ, राज जंघेल, कुनाल फुलवानी, तुषार चक्रबोर्टी, आर्याव स्वामी बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर, अमन दत्ता, सानिया खान, वेदांत पाण्डेय बीसीए चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने विशेष योगदान दिया ।