Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ई-चालान भुगतान के लिए केवल विभागीय वेबसाइट का ही करें उपयोग, फर्जी लिंक एवं साइबर ठगी से रहें सावधान

कवर्धा,असल बात कवर्धा, छत्तीसगढ़ राज्य में ई-चालान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से सतर्क ...

Also Read

कवर्धा,असल बात




कवर्धा, छत्तीसगढ़ राज्य में ई-चालान से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कुछ साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट की हूबहू नकल (क्लोन पेज) तैयार कर फर्जी ई-चालान संबंधी संदेश भेज रहे हैं और लोगों को ट्रैफिक नियम उल्लंघन का भय दिखाकर उनकी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी प्राप्त कर आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव पाटले ने बताया कि साइबर ठग मोबाइल पर संदेश या लिंक भेजकर ई-चालान भुगतान के नाम पर लोगों को फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं, जहां उनकी गोपनीय जानकारी और बैंक खाते से संबंधित विवरण हासिल कर ठगी की जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा ई-चालान भुगतान के लिए केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि अपने वास्तविक ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-चालान अनुभाग में उपलब्ध ‘‘पे ऑनलाइन’’ विकल्प का उपयोग करें। वहां चालान क्रमांक एवं कैप्चा कोड दर्ज कर ‘‘गेट डिटेल’’ पर क्लिक करने के पश्चात मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से चालान संबंधी जानकारी सुरक्षित रूप से प्राप्त की जा सकती है।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा जारी किए गए सभी वैध ई-चालानों की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर विभाग की अधिकृत प्रणाली के माध्यम से ही भेजी जाती है। विभाग कभी भी किसी व्यक्ति से निजी खाते या अज्ञात माध्यम से भुगतान करने के लिए नहीं कहता। परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति, कॉल, संदेश, लिंक अथवा मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भुगतान न करें। बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार का संदिग्ध कॉल, संदेश या साइबर ठगी का प्रयास सामने आता है तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएं।

असल बात,न्यूज