Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोंडागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन,सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी हुए शामिल

*योग से स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प कोंडागांव  . असल बात news.   21 जून 2026. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ...

Also Read



*योग से स्वस्थ और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प

कोंडागांव  .

असल बात news.  

21 जून 2026.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन के सहयोग से जिला आयुष विभाग द्वारा समाज कल्याण विभाग के समन्वय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग उपस्थित थे। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी,नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र ठाकुर, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना तथा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12वें संस्करण की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ पर आधारित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और योग को अपने दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है, जो भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है तथा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली के लिए जैविक खेती को भी बढ़ावा देने का आह्वान किया।

विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने सभी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्व के अनेक देशों में योगाभ्यास किया जा रहा है। योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि हमारे ऋषि-मुनियों की अमूल्य धरोहर है, जो मन, शरीर और आत्मा के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग को विश्वभर में पहचान और सम्मान मिला है। नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही मन स्वस्थ होता है। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री नाग ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। साथ ही सभी अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। 

इस अवसर पर श्री गोपाल दीक्षित,श्री दीपेश अरोरा,श्री कुलवंत चहल,जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई,अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर,एसडीएम श्री अजय उरांव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।