कोण्डागांव, असल बात News अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाटामारी, केशकाल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे...
असल बात News
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टाटामारी, केशकाल में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बिहारीलाल शोरी, पार्षदगण, वनमंडलाधिकारी केशकाल श्रीमती दिव्या गौतम, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
योग प्रशिक्षक श्री सुनील जैन ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा कहा कि योग को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाकर शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने सभी से निरोग एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान किया।


.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


