Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुनर्वासित व्यक्तियों ने किया योगाभ्यास योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने का लिया संकल्प

कोंडागांव, असल बात News  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ...

Also Read



कोंडागांव,

असल बात News

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में पुनर्वास केंद्र देवखरगांव के पुनर्वासित व्यक्तियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सभी ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग और बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने पुनर्वासितों से मिलकर उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। 


उल्लेखनीय है कि पुनर्वास केंद्र देवखरगांव में आत्मसमर्पित पुनर्वासित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किए जा रहे हैं। पुनर्वासित व्यक्ति अब शासन की पुनर्वास नीति के माध्यम से शांतिपूर्ण एवं सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर हैं।


वर्तमान में 21 पुनर्वासित व्यक्ति पुनर्वास केंद्र में निवास करते हुए लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनमें तीन प्रशिक्षार्थियों को असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन तथा तीन को टू-व्हीलर सर्विस असिस्टेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शेष 15 पुनर्वासित व्यक्तियों को शीघ्र ही कार पेंटर, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, सिलाई एवं वाहन चालक सहित विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।


शासन के मंशानुरूप जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संचालित यह पहल पुनर्वासित व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योग दिवस पर उनकी सहभागिता इस सकारात्मक बदलाव का प्रतीक रहा।