पाटन,दुर्ग . असल बात news. प्रदेश सरकार का सुशासन तिहार लग रहा है तो उसमें लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है.अपनी समस्याओं के लिए आम लोग यहां प...
पाटन,दुर्ग .
असल बात news.
प्रदेश सरकार का सुशासन तिहार लग रहा है तो उसमें लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है.अपनी समस्याओं के लिए आम लोग यहां पहुंच रहे हैं पाटन विकासखंड से जानकारी मिली है कि आज वहां सुशासन तिहार लगा तो आवेदन लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों की भीड़ लग गई और यहां विभिन्न विषयों के 1700 से अधिक आवेदन पहुंचने की जानकारी मिली है. बताया जा रहा है कि इनमें से कई प्रकरणों का निराकरण भी किया गया है. सुशासन बिहार में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन के तिहार के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी भीषण गर्मी में भी गांव- गांव द्वार-द्वार पहुंच रहे हैं और आम जनता की समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनका निराकरण हो रहा है.शिविर में आम जनता के अधिक आवेदन आने से पता चलता है कि सुशासन बिहार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. उन्होंने कहा के शिविर में बहुत सारी समस्याओ का निराकरण किया गया है कुछ प्रकरणों के निराकरण में प्रक्रिया के चलते देरी हो सकती है,लेकिन सभी समस्याओं का निराकरण जरूर होगा .
सुशासन तिहार में पाटन में जिला प्रशासन के द्वारा लगभग सभी विभागों के शिविर लगाए गए थे. जिसमें लर्निंग लाइसेंस राजस्व विभाग चिकित्सा विभाग स्कूल शिक्षा विभाग और महतारी वंदन ई केवाईसी स्टॉल में ग्रामीणों की दिनभर भारी भीड़ लगी रही.यहां जल संसाधन,सहकारिता स्वास्थ्य,पीएचई,उद्यानिकी,ग्रामीण यंत्रिकी विभाग,स्कूल शिक्षा,पंचायत एवं ग्रामीण विकास,लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग निशुल्क केवाईसी महतारी वंदन योजना,बिजली बिल,लर्निंग लाइसेंस इत्यादि सहित कई विभागों के स्टाल लगाए गए थे.इन स्टॉल में जो आवेदन आए,उनका वहीं तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया गया. सांसद विजय बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी में इतनी गर्मी,धूप में यहां आकर सुशासन तिहार में आवेदन दिया है.इसका आज नहीं तो कल, प्रक्रिया पूरी होने पर निराकरण जरूर होगा. उन्होंने कहा कि आज दुनिया बड़े संकट से जूझ रही है.भारत देश को गर्व है कि इस समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश का नेतृत्व कर रहे हैं. कई देशों में पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस के दाम काफी बढ़ गये,लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी ने इनका बोझ, आम नागरिकों पर नहीं पड़ने दिया. संघर्ष के स्थान से भारतीय ध्वज वाले जहाज आज भी सुरक्षित निकल रहे हैं.उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का लाभ मिल रहा है,इसीलिए शिविर में भीड़ बढ़ रही है.
















"
"
" alt="" />
" alt="" />


