Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भारतीय जनता पार्टी, गुण्डरदेही विधानसभा में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी, संगठन को मजबूत करने परिचयात्मक बैठक,प्रभारी राकेश पांडेय शामिल हुए

  दुर्ग,बालोद  . असल बात news.   पिछले चुनाव में,जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नुकसान उठाना पड़ा था भाजपा अब वहां अपने को मजबूत करने ...

Also Read

 


दुर्ग,बालोद  .

असल बात news.  

पिछले चुनाव में,जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के नुकसान उठाना पड़ा था भाजपा अब वहां अपने को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है.इसी कड़ी में बालोद जिले के गुंडऱदेही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई बैठक में छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी राकेश पांडेय विशेष रूप से शामिल हुए.

गुण्डरदेही विधानसभा की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के संगठनात्मक ढांचे, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर आगामी कार्ययोजना तैयार करना रहा।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, अश्वनी यादव, टीनेश्वर बघेल, पवन सोनबरसा, ठाकुर राम चंद्राकर, किशोरी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

इस अवसर पर गुण्डरदेही विधानसभा अंतर्गत आने वाले छह मंडलों – गुण्डरदेही, सिकोसा, ओटेबंद, देवरी, सुरेगांव एवं अर्जुंदा – के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी राकेश पांडेय ने सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया तथा संगठन की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में संचालित मंडलों की संख्या, ग्रामों की संख्या, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। साथ ही आगामी समय में विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

राकेश पांडेय ने कहा कि भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं जनता के विश्वास के बल पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनसरोकारों से जुड़े विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं संगठन विस्तार के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।