Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत कबीरधाम में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

कवर्धा,असल बात कवर्धा, । जिले में “नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान” थीम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिले में विभि...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कवर्धा, । जिले में “नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान” थीम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर जिले में विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम अंतर्गत वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा नागरिकों को योजनाओं से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आम नागरिकों को अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नशे के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण और जनजागरूकता के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। समाज कल्याण विभाग ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

असल बात,न्यूज