Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

कोण्डागांव असल बात News कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित विभागो...

Also Read


कोण्डागांव

असल बात News

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने बुधवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेकर प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें।

बैठक में विभागवार स्वीकृत निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सड़कों, पुल-पुलियों, विभिन्न शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों के साथ-साथ जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की भी विस्तार से जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना , जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, राष्ट्रीय राजमार्ग, हाउसिंग बोर्ड, सीजीएमएससी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारीड उपस्थित थे।