Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पल्स पोलियो अभियान 28 जून को, 0-5 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी दवा की खुराक,939 बुथो में 113083 बच्चो को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

कवर्धा,असल बात कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने पालकों से अभियान में सहभागिता की अपील की कवर्धा, । जिला कबीरधाम में पल्स पोलियों अभियान  28 जून 2026 ...

Also Read

कवर्धा,असल बात



कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने पालकों से अभियान में सहभागिता की अपील की

कवर्धा, । जिला कबीरधाम में पल्स पोलियों अभियान  28 जून 2026 रविवार को आयोजित होने जा रहा है। इस दिन निर्धारित पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो टीके की खुराक पिलाई जाएगी। छुटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून 2026 को घर-घर भ्रमण कर पोलियो दवा की खुराक पिलाई जावेगी।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पालकों से से अपील किया है कि 28 जून 2026 रविवार को आप अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की वैक्सीन अवश्य पिलाएं। गौरतलब है कि पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम भारत में 1995 से शुरू हुआ एक टीकाकरण अभियान है, जिसका उद्देश्य पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर पोलियों से बचाव करना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डाॅ. डी.के. तुरे ने बताया कि भारत में 2011 के बाद पोलियों का एक भी प्रकरण रिपोर्ट नही किया गया है एवं निरंतर पोलियों की पहचान हेतु सर्विलेंस किया जाता है। पोलियों से बचाव के लिए एक साथ सभी बच्चों को पोलियों के अतिरिक्त खुराक दी जाती है ताकि संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने बताया की विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रो जैसे गुड फैक्ट्री, इट भट्ठा, बस स्टैंड, घुमंतू बसाहटो व शहरी स्लम एरिया में निगरानी की जाएगी व छूटे हुए बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान हेतु पोलियो टीका का वितरण,  टीका कर्मियों का प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक्स की उपलब्धता जैसी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनजागरूकता के लिए दीवाल लेखन व माइकिंग किया जा रहा है।


939 बूथ में पिलाई जाएगी पोलियो की दवा


विकासखण्ड कवर्धा अंतर्गत 28525, बोड़ला 24758, स.लोहारा 20175 तथा पण्डरिया में 39625 कुल 1,13,083 (एक लाख तेरह हजार तिरासी) बच्चो को कार्ययोजना अनुसार पोलियो की वैक्सीन पिलाये जाने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में 939 बूथ बनाये गए हैं। जिले में टीकाकरण के लिए 1884 मेडिकल स्टाफ की टीम बनाई गई है। टीकाकरण की निगरानी के लिए 377 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तर से मॉनिटरिंग के लिए टीम गठित की गई है। जिन्हें अलग-अलग विकासखण्डों में निरीक्षण का जिम्मा दिया गया है।

असल बात,न्यूज