Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई इस्पात संयंत्र ने मई माह में,21हजार वर्गफीट से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

  अवैध कब्जों, अतिक्रमण और नियम उल्लंघन के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग की व्यापक कार्रवाई   भिलाई  . असल बात न्यूज़.  भिलाई इस्पात संयंत्र के प्र...

Also Read

 


अवैध कब्जों, अतिक्रमण और नियम उल्लंघन के विरुद्ध प्रवर्तन विभाग की व्यापक कार्रवाई

 भिलाई  .
असल बात न्यूज़. 

भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन विभाग द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध कब्जों, अतिक्रमणों तथा नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध मई 2026 के दौरान व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों तथा संयंत्र की मूल्यवान भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, नगर सौंदर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित शहरी प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।


माहभर चले अभियान के दौरान सेक्टर-6 स्थित अनफिट ब्लॉकों के 40 आवासों से अवैध कब्जे हटाए गए। इसके अतिरिक्त टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित 32 अन्य आवासों को भी अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया।


प्रवर्तन विभाग ने 16 विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 21,800 वर्गफीट मूल्यवान भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। इस कार्रवाई से भिलाई इस्पात संयंत्र की परिसंपत्तियों के संरक्षण तथा सुव्यवस्थित विकास को बल मिला है।

अभियान के अंतर्गत टाउनशिप के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, विशेषकर सिविक सेंटर एवं पंथी चौक क्षेत्र में संचालित अवैध ठेलों एवं अस्थायी अतिक्रमणों को भी हटाया गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित खाद्य सामग्री के ठेलों को हटाकर यातायात व्यवस्था तथा सार्वजनिक सुविधाओं के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया गया।

सड़क सुरक्षा एवं नगर सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रवर्तन विभाग ने 25 अवैध होर्डिंग संरचनाओं को ध्वस्त किया तथा विभिन्न क्षेत्रों से 975 अवैध बैनर एवं पोस्टर हटाए। इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले आवासों, दुकानों एवं अन्य परिसरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 53 विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कराने में भी विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह संपूर्ण अभियान महाप्रबंधक प्रभारी, नगर सेवाएं विभाग, श्री ए. बी. श्रीनिवास के निर्देशन में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक महाप्रबंधक, प्रवर्तन विभाग, श्री रेमी थॉमस ने किया।

कार्रवाई के सफल संचालन में सहायक प्रबंधक, प्रवर्तन विभाग, श्री मुकुंद दास मानिकपुरी, संपदा निरीक्षक श्री राममूर्ति, श्री रमाकांत यादव, श्री भगवान, श्री बलराम शुक्ला, श्री ललन सिंह, श्री अजय मिश्रा, श्री ज्ञानचंद जैन एवं श्री राम सहित प्रवर्तन विभाग के पुरुष एवं महिला सुरक्षा कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रवर्तन विभाग द्वारा अवैध कब्जाधारियों एवं नियम उल्लंघनकर्ताओं को लगातार चेतावनी एवं जागरूकता संबंधी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने पुनः अपील की है कि संबंधित व्यक्ति संभावित आर्थिक नुकसान एवं प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए स्वयं ही अवैध कब्जे तथा निर्माण सामग्री हटाकर भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमों का पालन सुनिश्चित करें।