Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार तीजन बाई की हालत फिलहाल स्थिर ;27 मई से गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते एम्स रायपुर में भर्ती

रायपुर,दुर्ग  . असल बात news.   छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत श्रीमती तीजन बाई का एम्स रायपुर के ट्रॉम...

Also Read


रायपुर,दुर्ग  .

असल बात news.  

छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्म विभूषण सम्मान से अलंकृत श्रीमती तीजन बाई का एम्स रायपुर के ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार वहां उन्हें गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के चलते लगभग 12 दिनों भर्ती कराया गया है। 

एम्स रायपुर द्वारा प्राप्त जानकर के अनुसार जनरल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर, पल्मोनरी मेडिसिन एवं नेफ्रोलॉजी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक बहु-विषयक टीम उनकी चिकित्सा एवं देखभाल कर रही है। स्थापित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी लगातार निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक जांच एवं सहायक उपचार प्रदान किया जा रहा है।

वर्तमान में मरीज की हीमोडायनामिक स्थिति स्थिर प्रतीत हो रही है, तथापि उनकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध करा रही है।