*ऑक्सीजोन गार्डन में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर। असल बात news. प्रधानमंत्री श्री नरेन...
*ऑक्सीजोन गार्डन में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
रायपुर।
असल बात news.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज राजधानी रायपुर के ऑक्सीजोन गार्डन में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह के साथ पौधारोपण किया।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।
श्री मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक प्रभावी अभियान संचालित किए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज में देखने को मिल रहा है।
केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही।एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।




"
"
" alt="" />
" alt="" />


