Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एक नया ऑनलाइन सट्टा आया,फेयर प्ले के नाम से चलती थी आईडी,खेलने खिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

  • ⁠आरोपियों के कब्जे से सट्टा खिलाने वाले मोबाइल 4 नग मोबाइल जुमला कीमती 32,000/- रुपए* दुर्ग,भिलाई. असल बात news.  महादेव सट्टा के लिए चर...

Also Read

 


• ⁠आरोपियों के कब्जे से सट्टा खिलाने वाले मोबाइल 4 नग मोबाइल जुमला कीमती 32,000/- रुपए*

दुर्ग,भिलाई.

असल बात news. 

महादेव सट्टा के लिए चर्चित दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टे में एक नया नाम आया है.इसकी फेयर प्ले के नाम से आईडी चल रही थी.यह सट्टा खेलते खिलाते दो लोगों को पकड़ा गया है. आरोपियों के पास से कई सारा मोबाइल मिला है. प्रकरण में  छ.ग. ज्आ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 एवं 12 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छावनी को मुखबीर से सूचना प्राप्त  हुई कि कसाई मोहल्ला कैम्प 2 भिलाई में कुछ लड़के क्रिकेट आरसीबी एवं गुजरात टाईटन्स के मध्य हो रहे फायनल मैच पर मोबाईल के माध्यम से आनलाईन रूपये पैसों का दाव लगाकर हारजीत का खेल खिला रहे हैं,

पुलिस की टीम ने वहां घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना नाम 1- आतीश गौर पिता बलदेव गौर उम्र 30 साल  सर्कुलर मार्केट श्रीराम डेयरी के पास, कैम्प 2 भिलाई 02- नियाज अहमद पिता स्व जलील अहमद उप्र 40 साल  प्रकाश आटा चक्की के पास कैम्प 2 बताया.जिनकी तलाशी लेने पर आरोपी आतिश गोर के कब्जे से नथिंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 10000 रू0 । 2. एक नग परपल रंग का वीवो कम्पनी का टव स्क्रीन मोबाईल किमती करीबन 12000 रू० एवं नियाज अहमद के कब्जे से 1. एक नग काला रंग का मोटोरोला कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल किमती 8000 रू० । 2. एक आसमानी नीला रंग का लावा कम्पनी का की पेड मोबाईल् किमती 2000 रू बरामद हुआ। अपराध धारा का सबूत पाये जाने से मौके पर बरामद वस्तुओं को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।           

जप्ती -

1.नथिंग कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल  

1. एक नग परपल रंग का वीवो कम्पनी का टव स्क्रीन मोबाईल 

2. ⁠एक नग काला रंग का मोटोरोला कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाईल 

3. ⁠एक आसमानी नीला रंग का लावा कम्पनी का की पेड मोबाईल्