*उत्तर विधानसभा में तेज़ हुई विकास की रफ्तार, अधोसंरचना कार्यों का शुभारंभ *सड़क, नाली और जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार, विधायक पुरन्दर मिश्र...
*उत्तर विधानसभा में तेज़ हुई विकास की रफ्तार, अधोसंरचना कार्यों का शुभारंभ
*सड़क, नाली और जनसुविधाओं को मिलेगा विस्तार, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया भूमिपूजन
रायपुर .
असल बात news.
राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए जोन क्रमांक 02 अंतर्गत अधोसंरचना मद से स्वीकृत 22 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा द्वारा आज विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम उत्साह, जनभागीदारी और विकास के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। क्षेत्रवासियों ने विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से क्षेत्र को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ विकास कार्यों की श्रृंखला निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जिसका लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुँच रहा है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दिलाकर तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, एमआईसी सदस्यगण, क्षेत्रीय पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने विकास कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने की आशा व्यक्त करते हुए क्षेत्र को बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाने के संकल्प को दोहराया।भूमिपूजन के दौरान क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा लोगों ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएँ और अधिक मजबूत होंगी तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।





"
"
" alt="" />
" alt="" />


