Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सूरजपुर में कांग्रेस के धरना- प्रदर्शन का तीसरा दिन,पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के आमरण अनशन का दूसरा दिन, एफआईआर दर्ज करने की मांग पूरी हुई

सूरजपुर,अंबिकापुर  . असल बात news.  सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने चल रहा कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन आज तीसरे दिन में पहुंच...

Also Read

सूरजपुर,अंबिकापुर  .

असल बात news. 

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना के सामने चल रहा कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन आज तीसरे दिन में पहुंच गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं. इधर पुलिस प्रशासन के द्वारा आज प्रदर्शनकारियों के एक माँग मान ली गई है और पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव यहां आमरण अनशन पर बैठ गए हैं जिसका आज दूसरा दिन हो गया है. 

ज्ञात हो कि सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन से शिवनन्दनपुर नगर पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक विवाद के बाद आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्यवाही को निरस्त कराने की मांग को लेकर 25 मई को प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज सहित सूरजपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी विश्रामपुर थाने पहुंचे थे जहां पर जब विश्रामपुर पुलिस ने कांग्रेस की मांग को अनसुना किया तो थाने के सामने ही प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ सभी कांग्रेसी क्रमिक भूख हड़ताल बैठ गए।

 इसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि जिस तरह का अड़ियल रवैया सूरजपुर पुलिस प्रशासन का दिख रहा है और  हमारी मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वे भी भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे। और वे कल शाम से भूख हड़ताल पर बैठ गए। 

 कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि हमारी तीन प्रमुख मांगों में से एक, पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट अब थाने में दर्ज कर ली गई है। न्याय के लिए हमारे संघर्ष के राह में पहली मांग पूरी हुई। हम न्याय व संघर्ष के इस राह में आगे बढ़ते रहेंगे.....