Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


निजी स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को दिखा रही ठेंगा, गर्मी छुटियो के बावजूद स्कूल संचालित

  रायपुर: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की ओर से शिक्षा विभाग के आदेश को ठेंगा दिखाने का मामला सामने आया है। ग्रीष्मकालीन अवकास घोषित होने के...

Also Read

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों की ओर से शिक्षा विभाग के आदेश को ठेंगा दिखाने का मामला सामने आया है। ग्रीष्मकालीन अवकास घोषित होने के बावजूद निजी स्कूलों की ओर से ना सिर्फ कक्षा संचालन किया जा रहा है बल्कि बच्चों को स्कूल आने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसको देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने चेतावनी पत्र जारी कर प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।



क्या लिखा पत्र में ?

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी पत्र में लिखा है कि विषयांतर्गत संदर्भित आदेश के माध्यम से राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। किन्तु प्रदेश के कुछ अशासकीय शिक्षण संस्थाओं द्वारा विभिन्न कारणों से आज भी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। जो कि शासन के आदेश का उल्लंघन है।

माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर याचिका क्रमांक डब्ल्यू. पी.पी.आई.एल. 22/2016 में दिनांक 07.05.2026 में भी प्रदेश की कुछ अशासकीय शिक्षण संस्थाओं का शासन द्वारा ग्रीष्म अवकाश घोषित होने के बाद भी कक्षाओं के संचालन किये जाने एवं इस भीषण गर्मी में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के विद्यालय आने हेतु बाध्य किये जाने को संज्ञान में लिया गया है।

अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि आपके संभाग/जिले में संचालित ऐसी किसी भी अशासकीय शिक्षण संस्था जिसके द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि में कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर इस कार्यालय को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।