रात लगभग 11:00 बजे की तस्वीरे 00 लगभग1 घंटा 13 मिनट बाद बहाल हुई सेवा कोण्डागांव . असल बात news. 27 म...
00 लगभग1 घंटा 13 मिनट बाद बहाल हुई सेवा
कोण्डागांव .
असल बात news.
27 मई।
कोंडागांव शहर में इस भीषण गर्मी में बीती रात अचानक बिजली गुल हो गई. यह बिजली लगभग 1 घंटे से अधिक समय तक गुल रही जिससे पूरे शहर में आपाधापी मच गई. लोग बेचैन हो गए.घर से निकलकर बिजली गुल होने का कारण जानने की कोशिश में लग गए. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग विधायक स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी के निवास पर पहुंच गए और उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी.सुश्री उसेंडी ने बिजली विभाग के स्थानीय पेट्रोल पंप पहुंचकर बिजली गुल होने के कारण की जानकारी ली तथा इसे शीघ्र दुरुस्त करने को कहा. पता चला कि मेन लाइन का जम्फर कटने के चलते यह परेशानी पैदा हुई थी. बताया जा रहा है कि लगभग सवा घंटे के बाद लाइन को ठीक कर लिया गया तब लोगों को राहत मिली.
जानकारी अनुसार, मेन लाइन के 11 केवी जम्फर में खराबी आने के कारण कोण्डागांव शहर में जय स्तंभ चौक से लेकर चिखलपुटी, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन तक, नहरपारा से लेकर प्रेमनगर डीएनके तक शहर के कई हिस्सों की विद्युत सेवा प्रभावित हो गई, और लाइट चली गई। रात 10:12 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसे विभाग ने मरम्मत कार्य के बाद रात 11:25 बजे पुनः बहाल किया। इस दौरान शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा।
बिजली गुल होने की सूचना मिलते ही स्थिति का जायजा लेने कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी देर रात विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेते हुए व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विधायक लता उसेंडी ने बताया कि बिजली कटौती की जानकारी मिलने पर वे स्वयं स्थिति देखने पहुंचीं। जांच में पता चला कि 11 केवी लाइन के जम्फर में खराबी आने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए थे, जिसके बाद विद्युत सेवा बहाल कर दी गई।
उन्होंने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही बिजली खपत को देखते हुए नए सब-स्टेशन स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में जिले में नया सब-स्टेशन नहीं बन पाया था, लेकिन अब नई परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं और भविष्य में विद्युत व्यवस्था को और मजबूत बनाने के प्रयास जारी हैं।





"
"
" alt="" />
" alt="" />


